UGC NET Notification 2025: जारी हुआ यूजीसी नेट नोटिफिकेशन, ugcnet.nta.ac.in पर आज से करें अप्लाई

UGC NET Notification 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आज यानी 16 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UGC NET Notification 2025 PDF released at ugcnet.nta.ac.in : यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आज यानी 16 अप्रैल से 7 मई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 मई निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 9 मई से 10 मई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

UGC NET 2025

UGC NET 2025

UGC NET June Exam 2025: कब व कैसे होगी यूजीसी नेट परीक्षा

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 जून से 30 जून 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। पेपर 1 में 100 अंकों के 50 सवाल और पेपर 2 से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि यूजीसी नेट एग्जाम में प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

End of Feed