UGC NET June 2023, UGC NET June Notification 2023: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून सेशन का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी कर सकता है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। यूजीसी नेट जून एग्जाम (UGC NET June 2023) का नोटिफिकेशन जारी होते ही पीडीएफ लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET June Exam 2023 Date: दो शिफ्ट में होगी यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 13 जून से 22 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
UGC NET Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट जून नोटिफिकेशन अगले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। योग्य अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एनटीए की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for UGC NET June Exam 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट जून 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 13 अप्रैल को जारी किए गए। बता दें कि दिसंबर सेशन एग्जाम में 8.34 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
