एजुकेशन

UGC NET Exam Date 2023: इस तारीख को होगी यूजीसी नेट परीक्षा, जानें कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 31, 2023, 01:51 PM IST

UGC NET Exam Date 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां परीक्षा की सटीक तारीख भी चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET Exam Date 2023

Photo : iStock

UGC NET Exam Date 2023, UGC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET December Exam Date: यूजीसी नेट एग्जाम की डेट

यूजीसी नेट दिसंबर और जून सेशन की एग्जाम डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है। जिसके अनुसार दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। वहीं, जून सेशन के लिए परीक्षा 13 जून से 22 जून 2023 तक होगी। इसके लिए भी एडमिट कार्ड तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। एनटीए एडमिट कार्ड से पहले इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर सकता है।

How to download UGC NET December Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam Pattern: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट परीक्षा में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन आदि के आलावा संबंधित विषय से कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा गया है। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article