एजुकेशन

UGC NET Exam 2023: यूजीसी नेट एग्जाम के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, ugcnet.nta.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

UGC NET Exam 2023, UGC NET December 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए एप्लीकेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UGC NET December 2023

UGC NET Exam 2023, UGC NET December 2023: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम (UGC NET December Exam 2023) के लिए एप्लीकेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट एग्जाम 2023 के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर तुरंत अप्लाई कर लें।

UGC NET December 2023: इस डेट तक करें अप्लाई

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अब 31 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 1 नवंबर से 3 नवंबर तक एप्लीकेशन में सुधार कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले यूजीसी नेट एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।

UGC NET Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यूजीसी नेट पेपर 1 में कुल 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। दोनों पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।

How to Apply for UGC NET Exam 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।

NTA UGC NET 2023: यहां करें संपर्क

यूजीसी नेट एप्लीकेशन में यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 - 40759000 / 011 - 69227700 या ई-मेल ugcnet@nta.ac.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article