UGC NET EXAM 2023: यूजीसी नेट परीक्षा: क्या है, आयु सीमा, योग्यता, नोटिफिकेशन व एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 6, 2023, 08:31 AM IST

UGC NET Exam 2023 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी जल्द ही यूजीसी नेट 2023 जून सत्र के लिए पंजीकरण तिथियों की घोषणा जल्द ही करने वाला है। उम्मीदवार यहां से यूजीसी नेट 2023 एग्जाम डेट, एप्लीकेशन फॉर्म, नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड आदि जानकारी देख सकते हैं।

National Testing Agency, NTA University Grants Commission, UGC जल्द ही जून में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, इस परीक्षा के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, परीक्षा की तारीख क्या होगी, क्यों हर साल होती है परीक्षा, कब तक आते हैं एडमिट कार्ड आदि जानकारी को यहां से देखा जा सकता है।

Ugc Net Exam

यूजीसी नेट परीक्षा: क्या है, आयु सीमा, योग्यता, नोटिफिकेशन व एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा क्या है

यूजीसी नेट जिसे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कहते हैं, भारत में आयोजित की जाने वाली एक ऐसी परीक्षा है, जिसके माध्यम से स्नातकोत्तर प्रतियोगियों के बीच उन लोगों की योग्यता का निर्धारण किया जाता है जो विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य करना चाहते हैं। इसका आयोजन अर्ध-वार्षिक रूप से किया जाता है।

End of Feed