National Testing Agency, NTA University Grants Commission, UGC जल्द ही जून में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, इस परीक्षा के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, परीक्षा की तारीख क्या होगी, क्यों हर साल होती है परीक्षा, कब तक आते हैं एडमिट कार्ड आदि जानकारी को यहां से देखा जा सकता है।
यूजीसी नेट परीक्षा क्या है
यूजीसी नेट जिसे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कहते हैं, भारत में आयोजित की जाने वाली एक ऐसी परीक्षा है, जिसके माध्यम से स्नातकोत्तर प्रतियोगियों के बीच उन लोगों की योग्यता का निर्धारण किया जाता है जो विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य करना चाहते हैं। इसका आयोजन अर्ध-वार्षिक रूप से किया जाता है।
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 2023
जून 2023 में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जल्द ही एनटीए नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके बाद तारीख पर पक्की मुहर लग जाएगी, लेकिन इतना तय है कि परीक्षा का आयोजन मिड जून (13 जून, 2023 से 22 जून) में किया जा सकता है। UGC NET परीक्षा की तारीखों की घोषणा UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने 30 दिसंबर, 2023 को की थी, जबकि पंजीकरण की तारीख अभी तय नहीं है।
यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण
यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in से किए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा 2023 अधिसूचना के बाद पंजीकरण लिंक को एक्टिव किया जाएगा, जिसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकेंगे। यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, नेट परीक्षा का आयोजन हर साल दो बार किया जाता है।
यूजीसी नेट परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड
हाल फिलहाल के रिकॉर्ड को देखें तो पाएंगे कि यूजीसी नेट परीक्षा से एक दो दिन एडमिट कार्ड जारी कर रहा है, हालांकि एडवांस सिटी स्लिप 4 से 5 दिन पहले जारी की जा रही है।
यूजीसी नेट के लिए योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थानों से मास्टर्स डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक (पूर्णांक के बिना) प्राप्त किए हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
एक लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो बता दें, यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के परिणाम घोषित होने वाले हैं, लेकिन अभी तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
