एजुकेशन

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट फेज I-V रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 27, 2023, 11:23 AM IST

UGC NET Result Date and Time 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही बड़ी खबर आने वाली है। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन इस बार 5 चरणों में किया गया था। सभी फेज की परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई थी, अब उम्मीदवार यहां से फाइनल आंसर की व रिजल्ट डेट चेक कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट फेज I-V रिजल्ट

UGC NET Result 2023: University Grants Commission (UGC) National Eligibility Test रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग हो चुकी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस बार पांच चरणों में नेट (NET) परीक्षा का आयोजन किया था। सभी फेज की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है जबकि रिजल्ट व फाइनल आंसर की आज जारी किए जाने की संभावना है। बहरहाल, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 देखने का तरीका देख सकते हैं।

सारे चरणों की परीक्षा 15 मार्च को समाप्त हुई थी, हर चरण के लिए अलग से एडवांस सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किया था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, सारे चरणों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा नाकि अलग अलग।

यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के साथ साथ राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी फाइनल आंसर की जारी करेगा। अब रही बात फाइनल आंसर की कैसे तैयारी की जाएगी?

हाल ही में यूजीसी नेट 2023 प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद लोगों ने आपत्तियां उठाई थी। इन ऑब्जेक्शन पर विचार किया जाता है, जिसमें यह देखा जाता है कि क्या उठाई गई आपत्तियां सही है। यदि सही है, तो आंसर की में बदलाव करके फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 कैसे करें चेक

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर "Display of Final Answer Key(s) and Result for UGC NET December 2022 cycle (phases I-V) conducted between 21 February 2023 and 16 March 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और पिन कोड दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • अब UGC NET 2022 Result स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) UGC-NET के संचालन का कार्य संभालती है। इस परीक्षा के माध्यम से 'सहायक प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article