UGC NET Answer Key 2025 June PDF released at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए 25 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। नोटिस के अनुसार, आज यानी 6 जुलाई से 8 जुलाई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UGC NET Answer Key 2025
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2025 June: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे गए थे और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
