UGC NET आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी बंद, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

UGC NET Answer Key 2024 Objection Window: यूजीसी नेट आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन विंडो को आज 9 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार किसी आंसर की प्वॉइंट से असंतुष्ट हैं वे यहां​ दिए लिंक से आज भर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2024 Objection Window Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21, 22 और 23 अगस्त को UGC NET परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके लिए हाल ही में अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी, और 9 सितंबर तक ऑब्जेक्शन करने के लिए विंडो को खोला गया था। आज यह विंडो बंद हो रही है, जिसका मतलब है कि परीक्षार्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, और फिर फाइनल आंसर के साथ यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया जाएगा।

UGC NET Result 2024

यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 कब आएगा

उम्मीदवारों को आंसर की के साथ रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं और परीक्षा के प्रश्न पत्र ugcnet.nta.ac.in पर अभी भी मिल जाएंगे। जो उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये गैर-वापसी शुल्क का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं।

End of Feed