NTA ने बड़ा अपडेट जारी किया है, UGC NET ई-प्रमाणपत्र और CSIR NET ई-प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट ecertificate.nta.ac.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी दिसंबर 2021/2022 के लिए UGC NET ई-प्रमाणपत्र और CSIR NET ई-प्रमाण पत्र देख सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर 2021/जून 2022 सत्र के लिए यूजीसी नेट ई-प्रमाणपत्र और जून 2022 सत्र के लिए सीएसआईआर नेट ई-प्रमाण पत्र को ecertificate.nta.ac.in पर जारी किया है। यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट ई-सर्टिफिकेट केवल उन्हीं छात्रों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने हाई मार्क्स पाए हैं।
UGC NET/ CSIR NET ई-सर्टिफिकेट 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- इस वेबसाइट ecertificate.nta.ac.in पर जाएं।
- यहां Institution सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरकर प्रोसीड कर दें।
- आगे रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें, जन्म तिथि दर्ज करें, परीक्षा सत्र चुनें (दिसंबर 2021/जून 2022) और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट पीडीएफ देखें या डाउनलोड करें।
एजेंसी ने 05 नवंबर, 2022 को यूजीसी नेट परिणाम की घोषणा की थी और सीएसआईआर नेट परिणाम 28 अक्टूबर, 2022 को जारी किया गया था। जेआरएफ (Junior Research Fellow) और सहायक प्रोफेसर के लिए ई-प्रमाण पत्र की वैधता क्रमश: तीन साल व लाइफटाइम के लिए होती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट ई-सर्टिफिकेट की जांच करने के लिए बस अपने आवेदन संख्या / रोल नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग कर सकते हैं।
