एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एग्जाम का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 30, 2023, 02:10 PM IST

UGC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा।

Image

UGC NET Admit Card 2023

Photo : iStock

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा (UGC NET December 2022) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET December Exam 2023: फरवरी में होगी परीक्षा

इस साल यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन सहित संबंधित विषय से कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान नहीं है।

UGC NET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड जल्द

यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। एनटीए एडमिट कार्ड के पहले इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर सकता है।

How to download UGC NET Admit Card 2023

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

-अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Exam Admit Card 2023: कब मांगे गए आवेदन

इस साल यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए 29 दिसंबर से 23 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article