UGC NET Admit Card 2023, NTA UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UGC NET Admit Card 2023
UGC NET Admit Card 2023: आज रात जारी होगा एडमिट कार्ड
यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज रात 8 बजे जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
UGC NET Exam 2023: दिसंबर में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
How to Download UGC NET Admit Card 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
