एजुकेशन

Bihar Board Exam 2024 Date: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट, जानें कब होगी इंटर और मैट्रिक परीक्षा

BSEB 10th 12th Date Sheet 2024, Bihar Board 10th 12th Exam 2024 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट आज जारी कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से बीएसईबी 10वीं व 12वीं डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Board Exam 2024

Photo : iStock

BSEB 10th 12th Date Sheet 2024, Bihar Board 10th 12th Exam 2024 Date: बिहार बोर्ड डेट शीट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट आज यानी 4 दिसंबर को जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से बीएसईबी 10वीं व 12वीं डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th 12th Date Sheet 2024: फरवरी में होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा

बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक होगी। बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम का एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जारी होगा। वहीं, दोनो परीक्षा का रिजल्ट मार्च - अप्रैल में जारी किया जाएगा।

BSEB Bihar Board Date Sheet 2024: जनवरी में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की बात करें तो इसका आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। वहीं, 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा/ इन्टरनल एसेसमेन्ट 18 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। सभी स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से इंटर और मैट्रिक डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Bihar Board 10th 12th Date Sheet 2024

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board 10th 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड एग्जाम पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्से को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article