UGC NET Admit Card 2023 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए की ओर से आज 1 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर फेज 3 परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 को जारी कर दिया है। यूजीसी नेट चरण 3 के लिए परीक्षा 3 मार्च 2023 और 6 मार्च 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा शहर की पर्ची यानी सिटी स्लिप 28 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। यहां पर उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक भी चेक कर सकते हैं।
UGC NET एडमिट कार्ड
UGC NET Admit Card 2023 Download: यहां से डाउनलोड करें यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
UGC NET Admit Card 2023 PDF download
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
इसके बाद फेज 3 के लिए एडमिट कार्ड लिंक को भी क्लिक कर लें।
इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को भरें।
एडमिट कार्ड का लिंक यहां से आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा।
अब इसको डाउनलोड कर लें और साथ ही एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
आधिकारिक नोटिस में यह कहा गया है कि एनटीए की ओर से तीसरे फेज को लेकर प्रवेश पत्र यानी कि एडमिट कार्ड को रिलीज किया गया है और हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से उपलब्ध कराया जा रहा है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 'NTA अब उपरोक्त विषयों में UGC NET दिसंबर 2022-स्टेज- 3 एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वे उपक्रम के साथ यूजीसी नेट दिसंबर 2022 साइकिल (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दिए निर्देशों का भी ध्यान रखें।'
NTA की ओर से कल स्टेज 3 के लिए UGC NET सिटी स्लिप 2023 और एडमिट कार्ड 1 मार्च, 2023 को जारी किया गया था। फिलहाल दिसंबर सेशन के लिए UGC NET 2023 परीक्षा जारी है। लेटेस्ट अपडेट के लिए UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
