UGC NET 2026 Exam Pattern: क्या है यूजीसी नेट परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग है या नहीं? जानें कितने कटेंगे अंक

UGC NET 2026 Exam Pattern: 14 दिसंबर से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न चेक करना जरूरी है। साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग के नियमों पर भी ध्यान देना अनिवार्य है।

UGC NET 2026 Exam Pattern: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी प्रवेश की पात्रता के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख राष्ट्रीय परीक्षा है। बता दें की एनटीए द्वारा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा के पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग के बारे में चेक करना जरूरी है। बता दें कि एनटीए द्वारा यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी। आइए जानते हैं UGC NET 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम क्या है?

UGC NET 2026 Exam Pattern

UGC NET 2026 Exam Pattern (Photo - AI/Newsroom Verified)

UGC NET परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है?

UGC NET परीक्षा में दो पेपर (Paper-1और Paper-2) शामिल होते हैं, और दोनों ही प्रश्नपत्र एक ही सत्र में बिना किसी ब्रेक के हल करने होते हैं।

परीक्षा मोड व अवधि - परीक्षा ऑनलाइन (CBT) माध्यम में होती है और कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) निर्धारित है। पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अलग से समय निर्धारित नहीं होता, इसलिए अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर दोनों पेपरों के बीच स्विच कर सकते हैं।

प्रश्नों का प्रकार व माध्य - सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होते हैं और भाषा माध्यम सामान्यतः अंग्रेजी और हिंदी (भाषा विषयों को छोड़कर) रहता है।

पेपर-1 (सामान्य प्रश्नपत्र) - यह सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। इसमें शिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude), अनुसंधान अभिरुचि (Research Aptitude), पठन बोध, संचार, तार्किक क्षमता, डेटा इंटरप्रिटेशन और उच्च शिक्षा प्रणाली से जुड़ी 10 यूनिट्स से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 100 अंकों के होते हैं।

पेपर-2 (विषय आधारित प्रश्नपत्र) - यह उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।

कुल प्रश्न व पूर्णांक - दोनों पेपरों को मिलाकर कुल 150 प्रश्न और 300 अंक होते हैं।

परीक्षा का विवरणPaper-1Paper-2कुल
प्रश्नों की संख्या50100150
अधिकतम अंक100200300
प्रश्नों का स्वरूपMCQMCQMCQ
अवधिसंयुक्त 3 घंटे (180 मिनट)संयुक्त 3 घंटे (180 मिनट)3 घंटे (बिना ब्रेक)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- 6 दिसंबर को RIMC 2026 परीक्षा के लिए NTA ने जारी की एडवाइजरी

नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

UGC NET परीक्षा की सबसे बड़ी राहत वाली बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। अब क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसका अर्थ यह है कि उनके अंकों में कटौती नहीं होगी, बल्कि सही उत्तर पर अंक दिए जाएंगे। चूंकि गलत उत्तर पर अंक कटने का जोखिम नहीं है, इसलिए परीक्षा रणनीति के लिहाज से सभी 150 प्रश्नों को हल करने का प्रयास उम्मीदवार के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

सही उत्तर पर अंकप्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंकदिए जाते हैं।
गलत उत्तर पर कटौतीगलत जवाब देने पर कोई अंक नहीं कटता; यानी गलत उत्तर के लिए 0 अंकनिर्धारित हैं।
प्रश्न छोड़ने परयदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते या उसे अनुत्तरित छोड़ देते हैं, तब भी 0 अंकही मिलते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- "What's your dream job?" इंटरव्यू सवाल का कैसे दें जवाब?

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

न्यूनतम पात्रता के तहत सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए दोनों पेपरों में मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणियों के लिए 35 प्रतिशत अंक आवश्यक माने जाते हैं, जबकि अंतिम चयन/कटऑफ विषयवार और श्रेणीवार रिक्तियों व अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed