UGC NET 2026 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है। हालांकि, NTA ने अभी तक आंसर-की जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की, अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति होती है, तो NTA निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर भी देगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET 2026 Answer Key
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "
UGC NET June 2026 Answer Key" लिंक पर क्लिक करें। - अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
गौरतलब है कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी प्रवेश से संबंधित योग्यता का निर्धारण किया जाता है।
आंसर की पर विशेषज्ञों की समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और यदि कोई दावा सही पाया जाता है तो फाइनल आंसर-की में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की और परिणाम से जुड़े सभी अपडेट के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।
