UGC NET Exam Schedule 2024, UGC NET Exam City Slip 2024 Date: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन एग्जाम का शेड्यूल (UGC NET Exam Schedule 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा (UGC NET June 2024) के लिए आवेदन किया था, वह एनटीए की आधकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट शेड्यूल 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam Schedule 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 83 विषयों के लिए 18 जून 2024 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। यूजीसी नेट एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
UGC NET Exam City Slip 2024: कब आएगी सिटी स्लिप
यूजीसी नेट एग्जाम की सिटी स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले यानी 8 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in पर जारी कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
How to download UGC NET Admit Card 2024
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इसमें सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
