एजुकेशन

UGC NET 2023: कब आएगा यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 25, 2023, 12:54 PM IST

UGC NET 2023, UGC NET Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

UGC NET Result 2023

Photo : iStock

UGC NET 2023, UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम (UGC NET December Exam) का रिजल्ट जल्द ही जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि इस साल परीक्षा में 8.34 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UGC NET Exam 2023: कई चरणों में हुई परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए देश के 186 शहरों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 23 मार्च को जारी की गई। यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आज शाम 8 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

UGC NET Answer Key 2023: इसके बाद आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download UGC NET Result 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UGC NET 2023: यूजीसी नेट जून एग्जाम

यूजीसी नेट जून सेशन का एग्जाम 13 जून से 22 जून 2023 तक किया जाना है। इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article