TSBIE TS Inter Results 2023 : आज जारी हो रहा है तेलंगाना स्टेट बोर्ड का रिजल्ट? tsbie.cgg.gov.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 3, 2023, 09:10 AM IST

TSBIE TS Inter Results 2023 Date and Time: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, TSBIE जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर TS इंटर के परिणाम 2023 घोषित करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष के लिए प्रथम द्वितीय वर्ष के टीएस इंटर के परिणाम की तिथि आज घोषित होने की संभावना है।

Telangana State Board of Intermediate Education, TSBIE TS Inter Results 2023 की घोषणा आज किए जाने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी है, लेकिन तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, TSBIE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर TS Inter Result 2023 घोषित होने की खबर मिली है। ऐसे में, जो छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें tsbie.cgg.gov.in के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि यहां रिजल्ट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है।

TS Inter Results 2023

तेलंगाना स्टेट बोर्ड का रिजल्ट 2023

बता दें, आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा बोर्ड द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से की जा सकती है। रिजल्ट लिंक या रिजल्ट डेट से जुड़ी जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें। परिणाम की तारीख घोषित होने के बाद, सबसे पहले यहां जानकारी दी जाएगी।

End of Feed