TS TET 2024: तेलंगाना टीईटी के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

TS TET 2024 Application Online: तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीएस टीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशिल वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर 400 रुपये फीस जमा करके आवेदन कर सकते हैं।

TS TET 2024 Application: तेलंगाना में शिक्षक भर्ती के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीएस टीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 27 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 है। इसके परीक्षा शुल्क 400 रुपये है।

TS TET 2024

TS TET 2024 के लिए करें अप्लाई

जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन कर लिया है वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। टीएस टीईटी पेपर 1 और 2 परीक्षाएं 20 मई से 3 जून तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। हॉल टिकट 15 मई से डाउनलोड किए जा सकते हैं। पहले टीएस टीईटी सर्टिफिकेशन की वैधता सात साल थी, लेकिन अब इसे बदलकर आजीवन कर दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed