TS TET 2024 Application: तेलंगाना में शिक्षक भर्ती के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीएस टीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 27 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 है। इसके परीक्षा शुल्क 400 रुपये है।
जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन कर लिया है वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। टीएस टीईटी पेपर 1 और 2 परीक्षाएं 20 मई से 3 जून तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। हॉल टिकट 15 मई से डाउनलोड किए जा सकते हैं। पहले टीएस टीईटी सर्टिफिकेशन की वैधता सात साल थी, लेकिन अब इसे बदलकर आजीवन कर दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
TS TET 2024 के लिए करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Telangana
TS TET Exam 2024 Application के लिंक पर जाना होगा। - अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस बार टीएस टीईटी डीएससी परीक्षा से पहले आयोजित होने जा रही है। सरकार के इस फैसले से करीब 3 लाख अभ्यर्थियों को डीएससी लिखने का मौका मिलने की उम्मीद है. लगभग 4 लाख लोग पहले ही टीईटी पास कर चुके हैं। ऐसे उम्मीदवारों से भी डीएससी परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद की जाती है।
पेपर-1 के लिए डीएड और बीएड दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जबकि पेपर-2 के लिए केवल बीएड अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग एसजीटी से स्कूल असिस्टेंट और स्कूल असिस्टेंट से एचएम के पद पर पदोन्नत होना चाहते हैं, उन्हें टीईटी के लिए योग्यचा प्राप्त करनी होगी।
