TS SET Hall Ticket 2023 Download Link Out हो गया है। तेलंगाना एसईटी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड लिंक का छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब यह लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद ने आज, 20 अक्टूबर को टीएस सेट एडमिट कार्ड 2023 telanganaset.org पर जारी कर दिया है। तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा 2023 के लिए हर साल बड़ी मात्रा में छात्र हिस्सा लेते हैं।
लंगाना SET परीक्षा के एडमिट कार्ड
तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड को एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। TS SET Admit Card 2023 Download Link और इसे एक्सेस करने का तरीका नोट करें।
TS SET Exam 2023 Date: कब है तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा?
TS SET Exam 2023 का आयोजन 28, 29 और 30 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। टीएस सेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रमाण के साथ प्रवेश पत्र ले जाना होगा। TS SET Hall Ticket 2023 Online चेक करने का तरीका
टीएस सेट हॉल टिकट 2023: TS SET Hall Ticket 2023 How to Download
- आधिकारिक वेबसाइट-telanganaset.org पर जाएं
- प्रदर्शित होमपेज पर, टीएस सेट हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- एडमिट कार्ड तक पहुंचें और उसे डाउनलोड करें।
टीएस सेट परीक्षा पैटर्न 2023: TS SET Exam Pattern
- टीएस सेट 2023 परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर 1 और पेपर 2
- दोनों पेपरों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे
- पेपर 1 में कुल 50 प्रश्न होंगे और पेपर 2 में कुल 100 प्रश्न होंगे
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 अंक दिए जाएंगे
- परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी
टीएस सेट पेपर 1 में उम्मीदवार की सामान्य प्रकृति, अनुसंधान योग्यता से संबंधित प्रश्न शामिल हैं और पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित प्रश्न शामिल हैं।
