एजुकेशन

BPSC Drug Inspector Answer Key 2023 Released: जारी हुआ बिहार ड्रग इंस्पेक्टर का आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

BPSC Drug Inspector Answer Key 2023 Released: बिहार लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको आपत्ति शुल्क जमा करना होगा।

Image

BPSC Drug Inspector Answer Key 2023: डाउनलोड करें बिहार ड्रग इंस्पेक्टर आंसर की

BPSC Drug Inspector Answer Key 2023 Released: बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Drug Inspector Answer Key) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर लिखित प्रतियोगी परीक्षा की आंसर की जारी कर (Bihar Drug Inspector Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया जाएगा।

बता दें इस बार बिहार ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 7 जुलाई से 10 जुलाई 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Drug Inspector Answer Key 2023: डाउनलोड करें आंसर की

  1. bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Drug Inspector Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar Drug Inspector Answer Key: आपत्ति शुल्क अनिवार्य

बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करवाते समय आपत्ति का स्रोत भी प्रस्तुत करना होगा। बिना इसके ऑब्जेक्शन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही यहां आपको प्रश्नानुसार आपत्ति शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article