TS Intermediate Result 2024 (OUT): जारी हुआ टीएस इंटरमीडिएट रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 24, 2024, 11:37 AM IST

TS Intermediate Result 2024 Link at results.cgg.gov.in, tsbie.cgg.gov.in, manabadi.com: टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

TS Intermediate Result 2024 Link at results.cgg.gov.in, tsbie.cgg.gov.in, manabadi.com: टीएस इंटर रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट (TS Inter 1st Year, 2nd Year Result 2024) आज यानी 24 अप्रैल को जारी कर दिया है। टीएस इंटर रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर रोल नंबर दर्ज अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी टीएस इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

TS Intermediate Result 2024

TS Intermediate Result 2024

Telangana Inter Result 2024: कितना रहा पास प्रतिशत

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल टीएस इंटर प्रथम वर्ष का कुल पास प्रतिशत 60.01% दर्ज किया गया है। जिसमें, लड़कियों का पास प्रतिशत 68.68% और लड़कों का 54.66% रहा। वहीं, द्वितीव वर्ष का पास प्रतिशत 64.19% है। द्वितीय वर्ष में लड़कियों का पास प्रतिशत 71.57% और लड़कों का 55.60% रहा। बता दें कि टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में 1,86,025 स्टूडेंट्स ने A ग्रेड, 68,985 स्टूडेंट्स ने B ग्रेड, 23,968 स्टूडेंट्स ने C ग्रेड और 8,283 स्टूडेंट्स ने D ग्रेड हासिल किया है।

End of Feed