एजुकेशन

Current Affairs 2024 Question: IPL के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने, याद कर लें करेंट अफेयर्स के जरूरी सवाल-जवाब

Current Affairs For Exams in Hindi: करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए अब परीक्षार्थियों को मोटी-मोटी किताबें पढ़ने की जरूरत नहीं है। बैंक, SSC, UPSC, UP PCS, CUET और MP PCS जैसी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स के जरूरी सवाल-जवाब यहां देख सकते हैं।

Image

Current Affairs 2024

Photo : Times Now Digital

GK Current Affairs 2024 Questions Answers: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सबसे ज्यादा डर करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज सेक्शन में लगता है। Current Affairs के अंदर देश-विदेश की बड़ी घटनाओं, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, राजनीति, खेल जगत, मनोरंजन समेत कई विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। इस सेक्शन का कोई निर्धारित सिलेबस नहीं होता है। ऐसे में SSC, UPSC, UP PCS, MP PCS, IBPS और किसी भी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए इस सेक्शन पर कमांड होना बहुत जरूरी है।

करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए अक्सर छात्रों को मोटी-मोटी किताबें पढ़ते देखा जाता है। परीक्षार्थियों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए करेंट अफेयर्स के 10 जरूरी सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं। परीक्षार्थी इन सवालों को नोट कर लें। आने वाली सभी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए ये जरूर काम आएंगे।

Latest Current Affairs Question Answer in Hindi

सवाल 1: किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का टाइटल जीता है?

जवाब: भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट (Candidates Chess Tournament) जीतकर इतिहास रच दिया है।

सवाल 2: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले किस लोकसभा सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

जवाब: लोकसभा चुनाव 2024 में गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। अन्य सभी दावेदारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

सवाल 3: 'राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड' के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जवाब: आईपीएस नलिन प्रभात को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

सवाल 4: हाल ही में शंघाई ग्रां प्री का खिताब किसने जीता है?

जवाब: तीन बार के डिफेंडिंग चैंपियन रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen) ने शंघाई ग्रां प्री 2024 का टाइटल अपने नाम कर लिया।

सवाल 5: एसीसी पैराकेनो एशियाई चैम्पियनशिप 2024 में किस भारतीय ने दो स्वर्ण पदक जीते?

जवाब: मध्य प्रदेश की शीर्ष पैरा कैनोअर प्राची यादव ने टोक्यो, जापान में आयोजित एसीसी पैराकेनो एशियन चैम्पियनशिप 2024 में दो स्वर्ण पदक जीते है।

सवाल 6: आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने है?

जवाब: राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है। अपने 200वें विकेट के रूप में उन्होंने मुंबई इंडियंस के मोहम्मद नबी को आउट किया था।

सवाल 7: विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

जवाब: हर साल 23 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 1995 में यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था।

सवाल 8: वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है।

जवाब: अबू धाबी में वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट 2024 का आयोजन किया जा रहा है।

सवाल 9: अयोध्या में श्री राम सूर्य तिलक कार्यक्रम में किस भारतीय संस्था ने अहम भूमिका निभाई है?

जवाब: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स।

सवाल 10: भारतीय मिल्क ब्रांड 'नंदिनी' आने वाले T-20 वर्ल्ड कप में किन दो टीमों का स्पांसर बना हैं।

जवाब: टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड टीम का स्पांसरशिप भारतीय मिल्क ब्रांड 'नंदिनी' को मिला है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article