TS Intermediate Result 2024 Link at results.cgg.gov.in, tsbie.cgg.gov.in, manabadi.com: टीएस इंटर रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट (TS Inter 1st Year, 2nd Year Result 2024) आज यानी 24 अप्रैल को जारी कर दिया है। टीएस इंटर रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर रोल नंबर दर्ज अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी टीएस इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Telangana Inter Result 2024: कितना रहा पास प्रतिशत
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल टीएस इंटर प्रथम वर्ष का कुल पास प्रतिशत 60.01% दर्ज किया गया है। जिसमें, लड़कियों का पास प्रतिशत 68.68% और लड़कों का 54.66% रहा। वहीं, द्वितीव वर्ष का पास प्रतिशत 64.19% है। द्वितीय वर्ष में लड़कियों का पास प्रतिशत 71.57% और लड़कों का 55.60% रहा। बता दें कि टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में 1,86,025 स्टूडेंट्स ने A ग्रेड, 68,985 स्टूडेंट्स ने B ग्रेड, 23,968 स्टूडेंट्स ने C ग्रेड और 8,283 स्टूडेंट्स ने D ग्रेड हासिल किया है।
TS Intermediate Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल टीएस इंटर परीक्षा के लिए 981003 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। जिसमें, प्रथम वर्ष की परीक्षा में 4,78,527 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में लगभग 4.43 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download TS Inter Result 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.inपर जाएं।
- फिर टीएस इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Manabadi Inter Result 2024: टीएस इंटर पासिंग मार्क्स
टीएस इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 फरवरी से 19 मार्च तक हुई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक राज्ये के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
