Career in Indian Sports: खेलने कूदने का है शौक तो स्पोर्ट्स में ये 5 करियर कर रहे आपका इंतजार

Top 5 Career Options in indian sports: यदि आप भी खेल कूद पसंद करते हैं, और इससे संबंधित लाइन में करियर बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे करियर विकल्प के बारे में बताया जा रहा है, जिनमें आपकी नौकरी सुरक्षित भी रहेगी और पैसा भी अच्छा खासा मिल सकता है, बशर्ते आपको उस निश्चित पद के लिए जरूरी योग्यता या कौशल अर्जित कर लिया हो।

Top 5 Career Options in indian sports With Duties skills education and Salary in Hindi: इंडियन स्पोर्ट्स में करियर प्रोफेशनल खिलाड़ी बनने से लेकर मैनेजमेंट, कोचिंग, मीडिया और स्पोर्ट्स साइंस में रोल तक हो सकता है। स्पोर्ट्स आम तौर पर एक ऑर्गेनाइज्ड इंडस्ट्री है। स्पोर्ट्स में करियर बनाने के लिए आपको एक्टिव एथलीट होने की जरूरत नहीं होती। स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में जॉब्स बिजनेस के किसी भी डोमेन में हो सकती हैं, जैसे मार्केटिंग, PR, जर्नलिज्म, हेल्थ और न्यूट्रिशन, इवेंट मैनेजमेंट, कमेंट्री इत्यादि। इस आर्टिकल में हम स्पोर्ट्स में अलग-अलग तरह के नॉन-एथलेटिक करियर के बारे में बात करेंगे। उनकी स्किल्स, काम, जिम्मेदारी, कोर्स और सैलरी के बारे में जानेंगे।

career in sports

खेल खेल में करियर

1. स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट खेल से जुड़ी ताजा खबरों पर रिपोर्ट करते हैं: जैसे मैच के स्कोर, मैच की हाइलाइट्स, मैच कहां हो रहा है, वहां कैसा मौसम है, वहां का रिकॉर्ड क्या है, उस जगह के बारे में। इसके अलावा अन्य तरह की भी जानकारी से रूबरू रहता है। यही नहीं, खिलाड़ियों के बारे में, उनके हालिया प्रदर्शन के बारे में, उनके उस मैदान पर प्रदर्शन के बारे में, और आने वाले इवेंट्स से जुड़ी खबरें भी पता रखता है। स्पोर्ट्स रिपोर्टर और जर्नलिस्ट खेल की दुनिया में होने वाली सभी ताजा घटनाओं के बारे में अपडेट रहते हैं और रेगुलर स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ते या सुनते हैं। स्पोर्ट्स कवरेज की बढ़ती डिमांड और लोगों की अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी और उनकी लाइफ के बारे में जानने की इच्छा के कारण एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर का काम खास तौर पर जरूरी है। ज्यादातर बड़े पब्लिकेशन और न्यूज चैनलों में डेडिकेटेड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट होते हैं। इनका काम हर तरह के स्पोर्ट्स की एक्सपर्ट के तौर पर जानकारी रखना होता है।

End of Feed