TN TET Result 2023, TN TET Paper II Result 2023 Declared: तमिल नाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TN TET) के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। तमिल नाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने टीएन टीईटी पेपर 2 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की (TN TET Paper II Result and Final Answer Key 2023) आज यानी 28 मार्च 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
TNTET Result 2023
TN TET Paper II Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
बोर्ड की ओर से तमिल नाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक कुल 13 सेशन में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 22 फरवरी को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद बोर्ड ने आज फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
How to download TN TET Paper II Result 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर TNTET Paper-II Release of Examination Result with Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link - TNTET Paper II Result 2023
TN TET Exam 2023: किसके लिए होती है परीक्षा
टीएन टीईटी पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
