एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023 Date: जल्द जारी होंगे जीडी कांस्टेबल के रिजल्ट, ssc.nic.in पर कैसे करें चेक

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 28, 2023, 03:16 PM IST

SSC GD Constable Result 2023 Date and Time: जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल रिक्रूटमेंट परीक्षा के नतीजे जल्द ही ssc.nic.in पर जारी होंगे। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से यह परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा के आधार पर 46,435 भर्तियां की जाएंगी और उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों में होगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद जानें आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर SSC GD Constable रिजल्ट कैसे देखें।

Image

SSC GD Constable Result 2023 Date: जल्द जारी होंगे जीडी कांस्टेबल के रिजल्ट, ssc.nic.in पर कैसे करें चेक

SSC GD Constable Result 2023 Date and Time: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable) के रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वे अपने मार्क्स और नतीजे ssc.nic.in पर देख सकते हैं। SSC ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की परीक्षा 10 से 13 फरवरी 2023 के बीच CBT मोड में देश में कई सेंटर्स पर आयोजित करवाई थी। जो लोग ये जानना चाहते हैं कि ये रिजल्ट किस फॉर्मेट में आएंगे, उनके लिए बता दें कि एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 (SSC GD Result 2023) Pdf फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट शीट में से अपने नाम व रोल नंबर के आधार पर अपने नतीजे सर्च करने होंगे।

SSC GD Result 2023 : How to Check

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर SSC GD Constable Result 2023 का लिंक देखें
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में रिजल्ट आएगा।
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • फिर रिजल्ट को डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले लें।

SSC GD Result 2023 Cut Off Marks Expected

एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 कट ऑफ कितना जाएगा -इसका भी उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इन नंबरों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होता है। एसएससी की ओर से GD Constable Answer Key 2023 जारी कर दी गई है और अब उम्मीद है कि SSC GD Constable Cut off भी जल्द ही आ जाएगा। इसमें कैंडिडेट्स को अलग अलग कैटिगरी की कट ऑफ भी पता चल जाएगी। ये सारी जानकारी कैंडिडेट्स को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर दी जाएगी।

पहले के वर्षों की परीक्षाओं के आधार पर SSC GD Constable Cut off का औसत ऐसा होता है -

CategoryFemale CandidatesMale Candidates
General65-6975-78
OBC62-6572-76
EWS63-6470-72
SC58-6164-68
ST54-5654-56
Ex- Servicemen42-4649-52

SSC GD Answer Key 2023

जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल रिक्रूटमेंट परीक्षा की आंसर की 18 फरवरी 2023 को जारी की गई है। जिन कैंडिडेट्स को जवाबों को लेकर आपत्ति थी, उसे दर्ज कराने के लिए कमीशन की ओर से 18 से 25 फरवरी तक का समय दिया गया था। इनके आधार पर SSC की ओर से SSC GD Constable Result और फाइनल आंसर की जारी किए जाएंगे।

SSC GD Constable Result 2023 Sarkari Result

इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल टेस्ट देना होगा। SSC GD Constable Result 2023 जारी करने के कुछ समय बाद PET/PST का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को अलग अलग जगहों पर नियुक्ति दी जाएगी।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article