एजुकेशन

TN TET Result 2023: जारी हुआ TN TET पेपर 2 रिजल्ट व फाइनल आंसर-की, trb.tn.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 28, 2023, 06:44 PM IST

TNTET Result 2023, TNTET Answer Key 2023: तमिल नाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट व आंसर-की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपने नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि पेपर 2 का आयोजन फरवरी में किया गया था।

Image

TNTET Result 2023

Photo : iStock

TN TET Result 2023, TN TET Paper II Result 2023 Declared: तमिल नाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TN TET) के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। तमिल नाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने टीएन टीईटी पेपर 2 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की (TN TET Paper II Result and Final Answer Key 2023) आज यानी 28 मार्च 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

TN TET Paper II Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बोर्ड की ओर से तमिल नाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक कुल 13 सेशन में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 22 फरवरी को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद बोर्ड ने आज फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।

How to download TN TET Paper II Result 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर TNTET Paper-II Release of Examination Result with Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link - TNTET Paper II Final Answer Key 2023

TN TET Exam 2023: किसके लिए होती है परीक्षा

टीएन टीईटी पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article