एजुकेशन

TNPSC Combined Services Result 2025 Released: जारी हुआ टीएनपीएससी कंबाइंड टेक्निकल सर्विसेज का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

TNPSC Combined Services Result 2025 Released: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने संयुक्त तकनीकी सेवा परीक्षा (Combined Technical Services) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

TNPSC Combined Services Result 2025: यहां देखें टीएनपीएससी कंबाइंड सर्विसेज का रिजल्ट

TNPSC Combined Services Result 2025 Released: टीएनपीसी के कंबाइंड टेक्निकल सर्विस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने संयुक्त तकनीकी सेवा परीक्षा (Combined Technical Services) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

TNPSC Combined Services Result 2025: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन

बता दें कंबाइंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (Diploma/Industrial Training Level) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2024 को जारी किया गया था। परीक्षा नवंबर से लेकर फरवरी तक अलग अलग तारीख को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check TNPSC Combined Services Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • tnpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TNPSC Tamilnadu Combined Service Results 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

TNPSC Combined Services Result: यह पद शामिल

हालांकि 10 जनवरी, 2025 के अंतरिम उच्च न्यायालय के आदेश के कारण कुछ पदों के परिणाम रोक दिए गए हैं। जिसमें सर्वेयर (पोस्ट कोड 3378, 3551), फील्ड सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन (पोस्ट कोड 3552), ड्राफ्ट्समैन ग्रेड 3, सर्वेयर कम असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन (पोस्ट कोड 3234) के पद शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article