TN SSLC 10th Results 2023: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट 19 मई को होगा जारी, tnresults.nic.in पर इस समय करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 16, 2023, 06:49 PM IST

TN SSLC 10th Results 2023 Date and Time: तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन ने एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं और एचएसई +1 यानी 11वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर जल्द ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

TN SSLC 10th Results 2023, TN Class 10th Result 2023 Date and Time: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन (DGE) ने एसएसएलसी (SSLC) यानी कक्षा 10वीं और एचएसई (HSE) +1 यानी 11वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, 10वीं परीक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे और 11वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

TN SSLC Result 2023 Date

TN SSLC Result 2023 Date

TN Class 10th Result 2023: कब हुई 10वीं की परीक्षा

End of Feed