एजुकेशन

RBSE Class 8th Result 2023: घोषित हुई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट डेट, कल 12 बजे जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 16, 2023, 06:56 PM IST

Rajasthan Board 8th Result 2023, RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट कल आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी करने जा रहा है।

Image

RBSE Class 8th Result 2023 Date

Photo : iStock

RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2023, Sarkari Result 2023 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 17 मई को जारी करने जा रहा है। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक्टिव होगी।

Rajasthan Board Class 8th Result 2023: शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

राजस्थान कक्षा 8वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। जिसके अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा परिणाम कल यानी 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। यह परीक्षाएं राज्य के 9500 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं। इस साल 8वीं परीक्षा में लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

How to download RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2023

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.inपर जाएं।
  • फिर कक्षा 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Class 8th Result 2023: कब मिलेगी 8वीं मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपनी प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, 8वीं की ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। बता दें कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article