एजुकेशन

How to Overcome Stress of Board Exam: बोर्ड परीक्षा के तनाव में प्रिंसिपल की बेटी ने की आत्महत्या, ऐसे टेंशन दूर करें स्टूडेंट्स

How to Overcome Board Exam Stress Fear: राजाजीपुरम में सेंट मैरी स्कूल परिसर के आवास में मंगलवार सुबह प्रिंसिपल की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने बोर्ड परीक्षा के तनाव में फांसी लगा ली। बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों को तनाव मुक्त रहना जरूरी है। इन टिप्स को अपनाकर छात्र बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रह सकते हैं।

Image

How to Overcome Board Exam Stress Fear

How to Overcome Board Exam Stress Fear: राजाजीपुरम में सेंट मैरी स्कूल परिसर के आवास में मंगलवार सुबह प्रिंसिपल की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी जॉयस जोयस ऑगस्टिन (16) ने बोर्ड परीक्षा के तनाव में फांसी लगा ली। सुबह करीब दस बजे नौकरानी छात्रा के कमरे में गईं तो देखा, वह पंखे से चादर के फंदे से लटक रही है। 21 फरवरी से जॉयस की बोर्ड परीक्षा शुरू होनी थी। पिता जॉन के मुताबिक वह अच्छे अंक लाने को लेकर बेहद परेशान थी। इस वजह से तनाव में रहती थी। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों को तनाव मुक्त रहना जरूरी है। इन टिप्स को अपनाकर छात्र बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रह सकते हैं।

How to Overcome Exam Stress: ऐसे दूर करें बोर्ड परीक्षा का तनाव

  • अपना स्टडी पैटर्न बदलने की जरूरत होती है।
  • अपने सिलेबस के शॉर्ट नोट्स तैयार कर लें।
  • टाइमटेबल बनाएं और उसे लगातार फॉलो करें।
  • कोई विषय कम पसंद है या मुश्किल लगता है तो उस पर ज्यादा मेहनत करें।
  • सुबह जल्दी उठकर फ्रेश माइंड से स्टडी करें।
  • स्टडी के बीच परिवार और दोस्तों के साथ कुछ वक्त जरूर बिताएं।
  • स्टडी के बीच में अपनी पसंद की डिश खाएं ।
  • स्टडी के दौरान अपनी मनपसंद का कोई गाना सुनें।
  • कोई टॉपिक समझ नहीं आ रहा है तो टीचर्स या किसी साथी से समझें।
  • इस बात को समझें कि किताबी ज्ञान के बाहर भी एक दुनिया है।

प्रकृति के बीच समय बिताएं

स्टडी के दौरान शाम के समय कुछ देर पार्क में टहल सकते हैं या साइकिल चला सकते हैं। तनाव हो तो ताजी हवा में सांस लेने और प्रकृति के बीच समय बिताने से अच्छा फील करेंगे। लगातार लंबे समय तक पढ़ाई थकान का अहसास करा सकती है इसलिए सुबह और शाम में कुछ वक्त निकालकर व्यायाम जरूर करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!