एजुकेशन

TET Is Now Mandatory For Teaching: 12वीं तक पढ़ाने के लिए टीईटी जरूरी, टीचर बनने के लिए नियम बदला

TET Is Now Mandatory For Teaching Till Class 12th under National Education Policy: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत टीचर बनने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब 12वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए टीईटी जरूरी होगी।

Image

TET Is Now Mandatory For Teaching

TET Is Now Mandatory For Teaching Till Class 12th under National Education Policy: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत टीचर बनने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब 12वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए टीईटी जरूरी होगी। अभी तक राज्यों और केंद्र सरकार के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक का शिक्षक बनने के लिए टीईटी जरूरी होता था लेकिन अब 9वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ाने के लिए टीईटी जरूरी होगी। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) की तर्ज पर टीईटी को भी उम्र भर के लिए मान्य करने की योजना है।

बता दें कि देश के अन्य राज्यों में अभी भी टीईटी परीक्षा का पेपर एक पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक और दूसरा पेपर छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए होता है। यही वजह है कि 12वीं कक्षा तक टीईटी को जरूरी करने का नियम सभी राज्यों में लागू किया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी

एनसीटीई मुख्यालय में सदस्य सचिव केसांग वाई शेरपा ने कहा कि एनसीटीई माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से कक्षा 12 तक) पर टीईटी को कार्यान्वित करने की दिशा में काम कर रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार के स्कूलों के लिए सीटेट और राज्यों के स्कूलों के लिए राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) आवश्यक अर्हता होती है। इसे पास करने के बाद ही शिक्षकों की नियुक्ति हो पाती है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article