Telangana Polycet Results 2026 TS: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (SBTET) ने TG POLYCET 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट polycet.sbtet.telangana.gov.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट 23 मई को सुबह करीब 11:30 बजे जारी किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने हॉल टिकट नंबर की मदद से ऑनलाइन रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, हॉल टिकट नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और स्टेट रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
पॉलिटेक्निक कोर्स तकनीकी शिक्षा और रोजगार के लिहाज से छात्रों के लिए बेहतर विकल्प बनते जा रहे हैं। ऐसे में TG POLYCET रिजल्ट घोषित होने के बाद अब छात्रों की नजर काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया पर टिकी हुई है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद “TS POLYCET Rank Card 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर हॉल टिकट नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर रैंक कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
TG POLYCET यानी Telangana Polytechnic Common Entrance Test राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन 13 मई 2026 को किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था।
जल्द शुरू होगी काउंसिलिंग
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब काउंसलिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक TG POLYCET 2026 काउंसलिंग 27 मई से शुरू होगी और सीट अलॉटमेंट 6 जून तक जारी किया जा सकता है। इसके जरिए छात्र तेलंगाना के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिला ले सकेंगे।
कितने नंबर जरूरी
SBTET के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 36 अंक यानी 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था। वहीं SC और ST वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक की बाध्यता नहीं रखी गई है।
