एजुकेशन

TANCET 2024 Result out: घोषित हुए तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट, साइट न खुलें तो करें य​ह काम

TANCET 2024 Result out Today, Check link तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इन परिणाम को tancet result 2024 official website tancet.annauniv.edu पर जारी किया गया है। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी​ दिया गया है।

Image

तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट

TANCET 2024 Result Link Score: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एमबीए और एमसीए परीक्षा के लिए TANCET Result 2024 जारी किया गया है। अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने तय कार्यक्रम के मुताबिक यानी 28 मार्च को तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट- TANCET Result लिंक को एक्टिव किया गया। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट-tancet.annauniv.edu से TANCET 2024 Result की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। TANCET 2024 परिणाम का सीधा लिंक और उसे देखने का तरीका स्टेप बाय स्टेप यहां बताया गया है।

साइट न खुलने पर करें यह काम

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि TANCET 2024 Website भारी उपयोग के कारण अभी काम नहीं कर रही है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से जांच कर सकते हैं, हालांकि, उन्हें नियमित अंतराल पर वेबसाइट चेक करते रहने की जरूरत है।

अन्ना यूनिवर्सिटी ने 9 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दूसरी पाली में TANCET एमबीए परीक्षा आयोजित की। वहीं, एमसीए प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। एमसीए परीक्षा के लिए कुल 9,206 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जबकि 24,814 एमबीए परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, TANCET Score Card 3 अप्रैल से 3 मई तक उपलब्ध होगा।

TANCET 2024 परिणाम: कैसे डाउनलोड करें

TANCET Result 2024 Website tancet.annauniv.edu पर जाएं

होमपेज पर, TANCET Result 2024 Link पर क्लिक करें

उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।

TANCET Result 2024 Score Card Download करें।

250 से अधिक बिजनेस स्कूल एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश देने के लिए TANCET 2024 Score स्वीकार किया जाता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article