TN Board HSE 11th (+1) Link Active: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने आज (Tamil Nadu 11th Result 2025 Date) 16 मई को TN HSE (+1) कक्षा 11 परिणाम 2025 घोषित कर दिया, हालांकि रिजल्ट सुबह 9 बजे जारी किया गया था, लेकिन TN Board HSE 11th (+1) Link (Tamil Nadu 11th Result 2025 Time) दोपहर बाद 2 बजे सक्रिय किया गया। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइटों (Tamil Nadu 11th Result 2025 Website) dge.tn.gov.in और tnresults.nic.in पर से अपना स्कोर चेक करें।
तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 11वीं रिजल्ट का लिंक हुआ एक्टिव
Tamil Nadu 11th Result 2025 TNResult: 92.09% गया रिजल्ट
इस बार का रिजल्ट 92.09% गया है। जो छात्र TN कक्षा 11 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
TN HSE +1 परिणाम 2025: मुख्य आंकड़े
परीक्षा में शामिल हुए और पास हुए छात्रों की संख्या और उनकी कुल पास दर देखें:
- इस परीक्षा में 807,098 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 743,232 छात्र पास हुए। ओवरआल पास पर्सेंटेज रहा — 92.09%
- इस परीक्षा में 382,488 लड़कों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 339,283 छात्र पास हुए। ओवरआल पास पर्सेंटेज रहा — 88.70%
- इस परीक्षा में 424,610 लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 403,949 छात्र पास हुए। ओवरआल पास पर्सेंटेज रहा — 95.13%
बता दें, आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा परिणाम डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है। छात्र अपने आधार-लिंक्ड क्रेडेंशियल के साथ साइन इन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि ये ओरिजनल मार्कशीट नहीं मानी जाएगी। इसके लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
