Suraj Saini Success Story: दिन में पेंटर का काम, रात में पढ़ाई...राजस्थान के सूरज ने NEET में 99.16 पर्सेंटाइल से रचा इतिहास

Suraj Saini Motivational Success Story: राजस्थान के बूंदी जिले के रहने वाले 19 वर्षीय सूरज सैनी ने नीट यूजी की परीक्षा में 99.16 पर्सेंटाइल मार्क्स प्राप्त किए हैं। हालांकि सूरज के लिए यह सफर आसान नहीं था। यहां आप सूरज सैनी के सफलता की कहानी जान सकते हैं।

Suraj Saini Motivational Success Story: कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है...यह लाइन राजस्थान के बूंदी जिले के 19 वर्षीय सूरज सैनी पर सटीक (Suraj Saini Success Story) बैठती है। गुजर बसर के लिए वर्षों से रंगाई पुताई का काम करने वाले सूरज ने नीट में 99.16 पर्सेंटाइल हासिल किए, जिससे उनके मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने और डॉक्टर बनने की राह (Suraj Saini Success Story In Hindi) खुल गई।

Suraj Saini Success Story

Suraj Saini Success Story In Hindi: पढ़ें राजस्थान के बूंदी जिले के सूरज सैनी की सफलता की कहानी

कापरेन कस्बे के रहने वाले सूरज ने नीट में 583 अंकों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 16,569वीं और अन्य पिछला वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में 7,800वीं रैंक हासिल की, जिससे उन्हें किसी प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल सकेगा।

End of Feed