Summer Vacation in Delhi Schools 2024 Date News: दिल्ली सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूल कैलेंडर जारी कर दिया है। दिल्ली स्कूल कैलेंडर सूची 2024 में गर्मियों की छुट्टियों, शरद ऋतु अवकाश और शीतकालीन अवकाश सहित विभिन्न दिन की छुट्टियां शामिल हैं। आइये जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में कब होगी समर वेकेशन।
Delhi Schools Summer Vacation
Summer Vacation in Delhi Schools
समर वेकेशन का स्कूली बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यही वो वक्त है जब बच्चे नानी के घर जाते हैं या घूमने जाते हैं। कई बच्चे समर वेकेशन का शानदार इस्तेमाल भी करते हैं और नई नई चीजें सीखते हैं। आइये जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में कब होगी समर वेकेशन।
Delhi Summer Vacation Dates
दिल्ली सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय के कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली में 11 मई से 30 जून तकक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 28 से 30 जून शिक्षकों को आना होगा। दिल्ली के स्कूलों में 25 मार्च यानि कि होली का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 29 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 अप्रैल को ईद का अवकाश रहेगा और फिर 17 अप्रैल को रामनवमी पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
