Summer Vacation 2024: दिल्ली, यूपी और बिहार के स्कूलों में कब से कब तक है गर्मी की छुट्टियां, यहां नोट करें
इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए हाल ही में बिहार राज्य के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 8 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के स्कूलों में कब से कब तक समर वेकेशन है।
Haryana Summer Vacation 2024 LIVE - हरियाणा के स्कूल 30 जून तक बंद
उत्तर भारत के कई राज्य चिलचिलाती गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे हैं, जिससे स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी स्कूलों में 30 जून तक गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।Bihar Summer Vacation 2024 LIVE - बिहार के सभी स्कूल बंद
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 8 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।Jammu Kashmir School Summer Vacation: जम्मू कश्मीर के स्कूल में अवकाश
Jammu Kashmir School Summer Vacation जम्मू कश्मीर के स्कूलों के छात्रों के लिए अहम सूचना है। जम्मू कश्मीर शासन ने जम्मू संभाग के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।Buhar School Summer Vacation LIVE: बिहार के स्कूलों में 30 जून तक अवकाश
Buhar School Summer Vacation LIVE चिलचिलाती गर्मी और लू के कारण बिहार के शिक्षा विभाग ने 30 जून तक सभी स्कूल कॉलेज व कोचिंग संस्थानों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। अब स्कूल 1 जुलाई को खुलेंगे।Summer Vacation in Haryana: हरियाणा के स्कूलों में छुट्टियां
हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला और ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों को गर्मी की छुट्टी समय से पहले करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। पहले राज्य में 1 जून से 30 जून के बीच छुट्टी की घोषणा की गई थी लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए 28 मई से ही छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।Summer Vacation 2024 in UP Schools
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन 17 मई, 2024 से शुरू होकर 30 जून, 2024 तक जारी रहेगी। सभी स्कूल जुलाई में खोले जाएंगे. हालांकि, मौसम ज्यादा गर्म होने पर समर वेकेशन इससे पहले भी घोषित की जा सकती है।Summer Vacation in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टी
जम्मू कश्मीर शासन ने जम्मू संभाग के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। जम्मू संभाग के सभी स्कूल एक जून से 16 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का आदेश दिया है।Summer Vacation in Bihar School: बिहार में स्कूलों की छुट्टियां
बिहार में आग उगलती गर्मी और मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर रेड अलर्ट जारी है। स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर्स का कहना था कि गर्मी से स्कूलों में बच्चे बेहोश होने लग रहे थे। ऐसे में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा से छात्रों को काफी राहत मिली है।Summer Vacation In Lucknow University LIVE: लखनऊ यूनिवर्सिटी में गर्मी की छुट्टियां
Summer Vacation In Lucknow University LIVE बीते दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। यहां 3 जून से 14 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है।Summer Vacation In Haryana Schools LIVE: 30 जून तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल
Summer Vacation In Haryana Schools LIVE: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 27 मई को नोटिस जारी कर प्रदेश के सभी विद्यालयों में 28 मई 2024 से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है।Summer Vacation In Jammu Schools LIVE: जम्मू कश्मीर के स्कूलों में छुट्टी
Summer Vacation In Jammu Schools LIVE जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 29 मई 2024 को जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए 1 जून से 46 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है।Bihar School Closed LIVE: नोटिस जारी कर दी जानकारी
Bihar School Closed LIVE: 8 जून तक बिहार के स्कूल बंद
Bihar School Closed LIVE बिहार राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूल, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान व आंगनवाड़ी केंद्रों में 8 जून 2024 तक अवकाश रहेगा।IIM Ahmedabad का दुबई कैंपस में बड़ा ऐलान, शुरू किया 2 साल का एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम, जानें योग्यता और फीस
RPSC ने जारी की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 की विस्तारित सूची, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला, 13% होल्ड पदों पर सामान्य वर्ग को नियुक्ति के निर्देश
UP Cabinet: मेडिकल इंटर्न स्टूडेंट्स का भत्ता हुआ दोगुना, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
NEET PG Counselling 2026: बिहार में 1421 मेडिकल सीटों पर दाखिले की तैयारी, 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन
© 2026 Times Horizon Private Limited
