Summer Vacation 2024 in UP: यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन इस दिन से, जानें कब तक रहेंगी गर्मी की छुट्टी

UP Schools Summer Vacation 2024: एकतरफ जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की शुरूआत 11 मई से हो चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (UP Summer Vacation 2024) 21 मई 2024 से शुरू होगा।

Summer Vacation 2024 in UP: स्कूली बच्चों और उनके पैरेंट्स को समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक महीने से अधिक तक रहने वाली इन समर वेकेशन में बच्चे और उनके पैरेंट्स घूमने निकल जाते हैं। कुछ रिश्तेदारों के यहां छुट्टियां मनाते हैं तो कुछ हिल स्टेशन या दूसरी जगह जाते हैं। एकतरफ जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की शुरूआत 11 मई से हो चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों को समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार है। आज हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में समर वेकेशन कब से कब तक रहने वाली हैं। यूपी के स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी विद्यालयों में 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।

Summer Vacation 2024 in UP

Summer Vacation 2024 in UP

UP Schools Summer Vacation

End of Feed