Success Story: मेडिकल की पढ़ाई छोड़ कला के क्षेत्र में बनाई पहचान, जानें कौन हैं 10 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली शिखा

Success Story of Shikha Sharma: MBBS की पढ़ाई कर रहीं शिखा शर्मा ने अपने जुनून के लिए मेडिकल छोड़कर कला में एमए किया। शिखा ने 2014 में अपनी कला यात्रा शुरू की। उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें जल्द ही एक अद्वितीय पहचान दिलाई। वह रंगोली, क्ले मॉडलिंग, स्केचिंग और पेंटिंग में पारंगत हैं।

मध्य प्रदेश के ताल्लुक रखने वाली कलाकार शिखा शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीमच के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 84000 स्क्वायर फीट में बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली का वीडियो शेयर किया ीहै और इसे बनाने वाली वाली कलाकार शिखा शर्मा की प्रशंसा की है। इस रंगोली को शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने 100 घंटों की मेहनत से तैयार किया। टीम में 22 सदस्य शामिल थे, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इसे साकार किया।

Shikha sharma joshi

Shikha sharma joshi

इसे बनाने में 26 टन रंग इस्तेमाल किया गया है। इस रंगोली में 100 से ज्यादा स्वतंत्रता सेनानियों, राजनेताओं और देवी-देवताओं के पोर्ट्रेट उकेरे गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीर भी इसमें शामिल है। नीमच में बनाई गई इस रंगोली को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

End of Feed