एजुकेशन

Success Story: 20 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में अनुवादित होने वाले पहले भारतीय लेखक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Success Story of Author Sandeep Kumar Mishra: भारतीय लेखक और कवि संदीप कुमार मिश्रा उन छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अलग हटकर पहचान बनाना चाहते हैं। उनकी पुस्तक "वन हार्ट- मेनी ब्रेक्स" को 20अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया।

Image

Author Sandeep Kumar Mishra

Success Story of Author Sandeep Kumar Mishra: भारतीय लेखक और कवि संदीप कुमार मिश्रा उन छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अलग हटकर पहचान बनाना चाहते हैं। संदीप कुमार मिश्रा ने कवि, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर अपनी पहचान बनाई और देश दुनिया में नाम कमाया। उनकी पुस्तक "वन हार्ट- मेनी ब्रेक्स" को 20 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया। इस पुस्तक को 2020 में इंडियन पोएट्री रिव्यू द्वारा प्रकाशित किया गया था। संदीप पुस्तक को 2020 में इंडियन पोएट्री रिव्यू द्वारा प्रकाशित किया गया था। बता दें कि संदीप 15 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में अनुवादित होने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। उनकी किताब का अंग्रेजी, स्पेनिश, ग्रीक, पुर्तगाली, चीनी, रूसी, इतालवी, उर्दू, अरबी, तुर्की, बंगाली, मलय, जर्मन, चेक सहित पंद्रह अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

संदीप कुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। वे पहले ऐसे लेखक बने हैं, जिन्हें 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। दिल्ली में डॉ. विश्वरूप रॉय, मुख्य संपादक और नीरजा चौधरी, प्रबंध संपादक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। सम्मानित होने के बाद संदीप कुमार मिश्रा ने कहा, “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होना केवल मेरे काम की पहचान नहीं है, बल्कि यह भी साबित करता है कि कला और साहित्य के बल पर भी आप सीमाओं को पार कर सकते हैं।

राजस्थान के सुजानगढ़ से आने वाले संदीप मिश्रा को फ्रॉम फेस्टिवल स्टोरी प्रतियोगिता-2024 और इंटरनेशनल प्लो पोएट्री प्राइज-2024 के लिए सम्मानित किया जा चुका है। संदीप कुमार मिश्रा को 2023 कॉमनवेल्थ स्टोरी प्राइज, 2021 इंटरनेशनल बुक अवार्ड्स, 52वें न्यू मिलेनियम अवार्ड-2021, एशियन एंथोलॉजी-2021, जॉय बी पोएट्री प्राइज 2021, ओप्रेले पोएट्री प्राइज 2021, एमपीटी स्टोरी अवार्ड-2022, न्यूकैसल स्टोरी अवार्ड-2022, अनासी स्टोरी अवार्ड-2022, इंडिपेंडेंट प्रेस अवार्ड-2022 और आईएएन बुक अवार्ड 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article