SSC Steno Grade C Result 2024 Released: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर का रिजल्ट जारी कर (SSC Steno Grade C Result) दिया है। साथ ही आयोग ने स्टेनोग्राफी में कौशल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कटऑफ मार्क्स की भी घोषणा (SSC Steno Grade C Cut Off) की है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SSC Steno Grade C Result 2024: यहां देखें एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी रिजल्ट
SSC Steno Grade C Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें एसएससी ग्रेड सी पेपर 1 सीबीई 9 मई 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी के लिए आयोग द्वारा कटऑफ अंक के आधार पर 2023 बैच के कुल 441 उम्मीदवारों और 2024 बैच के 485 अभ्यर्थिों ने कौशल परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त की है।SSC Steno Grade C Cut Off: यहां देखें कटऑफ लिस्ट
| Category | SC | ST | UR | Total | PWDS |
| Cut Off Percentage | 20% | 20% | 30% | 20% | |
| Cut Off Marks | 40 | 40 | 60 | - | 40 |
| Candidate In 2023 List 1 | 73 | 40 | 328 | 441 | 12 |
| Candidate In 2023 List 2 | 74 | 43 | 368 | 485 | 04 |
