एजुकेशन

Mumbai University PG Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Mumbai University PG Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश रजिस्ट्रेशन की आखिरा तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। एमयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 19 जून ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट स्टडीज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर एमयू पीजी प्रवेश फॉर्म जमा करना होगा।

Image

Mumbai University Admission

Mumbai University PG Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एडमिशन को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। Mumbai University में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश रजिस्ट्रेशन की आखिरा तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। एमयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 19 जून ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट स्टडीज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर एमयू पीजी प्रवेश फॉर्म जमा करना होगा।

मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन की के लिए इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून तक थी। विभागों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 20 जून तक किया जाएगा। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 जून को जारी की जाएगी। जबकि उम्मीदवारों की शिकायत 25 जून तक दर्ज की जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Mumbai University PG Admission के लिए करें अप्लाई

  • एडमिशन में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MU PG Admission 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

मेरिट से होगा एडमिशन

इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय की तरफ से पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन भुगतान करने की तारीख 27 जून से 1 जुलाई शाम 5 बजे तक है। मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की तारीख 3 जुलाई से 5 जुलाई तक है।

मुंबई विश्वविद्यालय सभी गैर-स्वायत्त, स्वायत्त संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों, स्वायत्त विभागों और पीजी विभागों में प्रवेश प्रदान करेगा। एक जुलाई से विश्वविद्यालय में लेक्चर शुरू हो जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article