एजुकेशन

SSC MTS Admit Card 2023: डाउनलोड करें एमटीएस व हवलदार एडमिट कार्ड, 2 मई से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 9, 2023, 10:50 AM IST

SSC MTS Admit Card 2023, SSC MTS Havaldar Tier I Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। आयोग ने हाल ही में एप्लीकेशन स्टेटस भी जारी किया है।

Image

SSC MTS Admit Card 2023

Photo : iStock

SSC MTS Admit Card 2023, SSC MTS Havaldar Tier I Admit Card 2023: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा (SSC MTS and Havaldar Exam 2023) का एडमिट कार्ड अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC MTS Exam Date 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाना है। इस परीक्षा में कुल 270 अंको के 90 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

SSC MTS Havaldar Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

एसएससी ने हाल ही में एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC MTS Havaldar Tier I Admit Card 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमटीएस व हवलदार एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के 11994 और हवलदार के 529 पद सहित कुल 12523 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 जनवरी से 24 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article