SSC MTS Havaldar Tier I Admit Card 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा (SSC MTS and Havaldar Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज शाम जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एसएससी की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC MTS and Havaldar Exam 2023: मई में होगी परीक्षा
इस प्रक्रिया के माध्यम से एमटीएस के 10880 और हवलदार के 529 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) पर होगा। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाना है।
SSC MTS Admit Card 2023: आज शाम आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज शाम को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download SSC MTS Havaldar Admit Card 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमटीएस व हवलदार एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। इस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
