एजुकेशन

SSC MTS 2022 Notification OUT: जारी हुआ एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 19, 2023, 03:37 PM IST

SSC MTS 2022 Notification PDF: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने 18 जनवरी, 2023 को मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुआ SSC एमटीएस नोटिफिकेशन

SSC MTS 2022 Notification OUT: Staff Selection Commission, SSC Multi-Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2022 notification जारी कर दिया गया है। एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है, हालांकि आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी SSC MTS Notification चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

भरे जाएंगे 11 हजार पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएससी लगभग 11 हजार पदों को ऑनलाइन भरेगा। एसएससी एमटीएस 2023 अधिसूचना ssc.nic.in पर जारी की गई है। बता दें, नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से आवेदन करने की प्रक्रिया भी खुल गई है। अब उम्मीदवारों को एक महीने का समय दिया जाएगा, क्योंकि आवेदन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी।

जानें आयु सीमा के बारे में

CBN (राजस्व विभाग) में एमटीएस और हवलदार के लिए 18-25 वर्ष (यानी उम्मीदवारों का जन्म 02.01.1998 से पहले और 01.01.2005 के बाद नहीं हुआ है)।

CBIC (राजस्व विभाग) में हवलदार और MTS के कुछ पदों के लिए 18-27 वर्ष (यानी 02.01.1996 से पहले और 01.01.2005 के बाद का जन्म नहीं हुआ है)।

ऐसे चेक करें SSC MTS Notification

  • उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है 'Notice of Multi-Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2022'
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ फॉर्म में होगा।
एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन देखने के लिए डायरेक्ट लिंक - SSC MTS Notification 2022

अप्रेल में एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा

नोटिस के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है और परीक्षा अप्रैल, 2023 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसएससी सीबीआईसी और सीबीएन में 10880 (लगभग) एमटीएस और 529 हवलदार रिक्तियों को भरेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article