SSC JHT Exam 2024 Date and Time: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC JHT Exam 2024 के लिए सिटी स्लिप निकाल दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो अपने एग्जाम सेंटर की डिटेल्स जान सकते हैं। इसके लिए SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम
एसएससी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
SSC JHT Exam City ऐसे चेक करें
- एग्जाम सिटी चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर SSC JHT Exam City Details Check के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
ये भी पढ़े: SSC MTS परीक्षा के लिए आंसर की यहां करें चेक
SSC JHT Admit Card: कब आएगा एडमिट कार्ड?
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए जारी सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड ना समझा जाए। परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम का एडमिट कार्ड अलग जारी होगा। एडमिट कार्ड 4 दिसंबर 2024 को जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
SSC JHT भर्ती परीक्षा कब होगी?
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, एग्जाम का रिजल्ट जनवरी माह के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेूबसाइट विजिट करें।
